facebookmetapixel
भारत को AI में विश्व नेता बनाना है, लेकिन सहानुभूति भी जरूरी: Mukesh AmbaniEpstein Files: बड़े नाम गायब क्यों, जेफरी एपस्टीन की असली कहानी कब सामने आएगी?दिल्ली एयरपोर्ट पर लो-विजिबिलिटी अलर्ट, इंडिगो ने उड़ानों को लेकर जारी की चेतावनीFD Rates: दिसंबर में एफडी रेट्स 5% से 8% तक, जानें कौन दे रहा सबसे ज्यादा ब्याजट्रंप प्रशासन की कड़ी जांच के बीच गूगल कर्मचारियों को मिली यात्रा चेतावनीभारत और EU पर अमेरिका की नाराजगी, 2026 तक लटक सकता है ट्रेड डील का मामलाIndiGo यात्रियों को देगा मुआवजा, 26 दिसंबर से शुरू होगा भुगतानटेस्ला के सीईओ Elon Musk की करोड़ों की जीत, डेलावेयर कोर्ट ने बहाल किया 55 बिलियन डॉलर का पैकेजत्योहारी सीजन में दोपहिया वाहनों की बिक्री चमकी, ग्रामीण बाजार ने बढ़ाई रफ्तारGlobalLogic का एआई प्रयोग सफल, 50% पीओसी सीधे उत्पादन में

एक दिन में 53,000 से अधिक मामले

Last Updated- December 12, 2022 | 6:37 AM IST

भारत में महज दो दिनों में कोरोनावायरस संक्रमण के एक लाख से मामले आए हैं। बीते 24 घंटों में संक्रमण के 53,476 नए मामले आए जो इस साल अभी तक एक दिन में आए सर्वाधिक मामले हैं। इसके साथ ही देश में संक्रमण के कुल मामले 1,17,87,534 पर पहुंच गए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने गुरुवार को कहा कि महाराष्ट्र, पंजाब, केरल, कर्नाटक, छत्तीसगढ़ और गुजरात में कोरोनावायरस के मामले रोज बढ़ रहे हैं और इन राज्यों से कोविड-19 के 80.63 प्रतिशत नए मामले आ रहे हैं। देश में इस वैश्विक महामारी से संक्रमित कुल लोगों में से 74.32 प्रतिशत मरीज तीन राज्यों महाराष्ट्र, केरल और पंजाब में है। देश में अभी 3.95 लाख मरीज कोविड-19 का इलाज करा रहे हैं।
बीते 24 घंटों में 53,476 नए मामले सामने आए है जो इस साल एक दिन में आए सर्वाधिक मामले हैं। मंत्रालय ने बताया कि महाराष्ट्र में लगातार मामले बढ़ रहे हैं और वहां एक दिन में 31,855 नए मामले आए। इसके बाद पंजाब में 2,613 जबकि केरल में 2,456 नए मामले आए। दिल्ली, तमिलनाडु, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, हरियाणा, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, पंजाब, मध्य प्रदेश समेत दस राज्यों में रोज संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं। भारत में अभी 3,95,192 लोग कोविड-19 से संक्रमित हैं। बीते 24 घंटों में 26,735 नए मामले बढ़े हैं। मंत्रालय ने कहा, देश में अभी संक्रमित कुल लोगों के 74.32 प्रतिशत मामले महाराष्ट्र, केरल और पंजाब में है। अकेले महाराष्ट्र में ही 62.91 प्रतिशत मामले हैं। मंत्रालय ने यह भी कहा कि देश में 5.31 करोड़ से अधिक टीके लगाए जा चुके हैं। उसने बताया कि कुल टीकों की 60 प्रतिशत खुराक 8 राज्यों केरल, मध्य प्रदेश, कर्नाटक, पश्चिम बंगाल, गुजरात, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और महाराष्ट्र में दी गई। भारत में अब तक 1,12,31,650 लोग इस महामारी से उबर चुके हैं जिनमें से 26,490 लोग बीते 24 घंटों में स्वस्थ हुए। साथ ही बीते 24 घंटे में 251 लोगों की मौत हुई है।
रोज होने वाली मौतों में 78.49 फीसदी मौत छह राज्यों में हुई। 14 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 से कोई मौत नहीं हुई। ये राज्य जम्मू कश्मीर, गोवा, उत्तराखंड, ओडिशा, लक्षद्वीप, दमन और दीव, दादर और नागर हवेली, लद्दाख, सिक्किम, त्रिपुरा, मेघालय, मिजोरम, अंडमान और निकोबार, अरुणाचल प्रदेश और नगालैंड है।

First Published - March 26, 2021 | 12:35 AM IST

संबंधित पोस्ट