facebookmetapixel
Advertisement
फ्लिपकार्ट मिनट्स की गॉरमे सेगमेंट में एंट्री, प्राइवेट लेबल ‘Pykd’ के साथ बेचेगी प्रीमियम सामान1200% का मोटा डिविडेंड! NBFC सेक्टर की कंपनी ने निवेशकों पर लुटाया प्यार, रिकॉर्ड डेट 12 अगस्तझारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर नहीं बनी बात, 15वें दिन भी जारी छात्रों का आंदोलनडीपफेक और AI कंटेंट पर Meta की बढ़ी मुश्किलें, सरकार ने ‘इंटरमीडियरी’ स्टेटस पर उठाए सवालRetirement Planning: पहली सैलरी आए तभी से शुरू कर दें बुढ़ापे की तैयारी, बाद में भारी पड़ सकती है अनदेखीDividend Stocks: शेयर बाजार में 10 से 14 अगस्त तक डिविडेंड की बारिश, 90 से अधिक कंपनियां बाटेंगी मुनाफाE20 विवाद के बीच सरकारी तेल कंपनियों का दावा: ईंधन पूरी तरह सुरक्षित, ना घट रही माइलेज ना हो रहा नुकसानरूसी तेल खरीदने पर 100% टैरिफ, अमेरिकी सीनेट में पास हुआ विधेयक; भारत-चीन को खतराविधानसभा उपचुनावों में 17 सालों से सत्ता पक्ष का रहा है दबदबा, 53% सीटों पर हासिल की जीतबिहार में शराबबंदी से नहीं थमा महिलाओं के खिलाफ अपराध, पर राज्य में बढ़ा अवैध शराब का कारोबार

महाराष्ट्र में संक्रमण दर सबसे अधिक

Advertisement
Last Updated- December 12, 2022 | 6:32 AM IST

आठ राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में कोरोनावायरस संक्रमण की साप्ताहिक संक्रमण दर राष्ट्रीय औसत 5.04 प्रतिशत से अधिक है। महाराष्ट्र में सबसे अधिक संक्रमण दर 22.78 प्रतिशत है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार को यह जानकारी दी। महाराष्ट्र के अलावा, जिन अन्य सात राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में राष्ट्रीय औसत से अधिक संक्रमण दर हैं, वे हैं चंडीगढ़ (11.85 प्रतिशत), पंजाब (8.45 प्रतिशत), गोवा (7.03 प्रतिशत), पुदुच्चेरी (6.85 प्रतिशत), छत्तीसगढ़ (6.79 प्रतिशत), मध्य प्रदेश (6.65 प्रतिशत) और हरियाणा (5.41 प्रतिशत)।
स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि जांच के मामले में, 15 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में प्रति 10 लाख की आबादी पर जांच की संख्या राष्ट्रीय औसत (1,74,602) की तुलना में कम है। इन राज्यों में मध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, गुजरात और महाराष्ट्र शामिल हैं। मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि देश भर में अब तक की गई कोविड-19 जांच की कुल संख्या बढ़कर 24 करोड़ से अधिक हो गई है, जबकि कुल संक्रमण दर पांच प्रतिशत से नीचे बनी हुई है। देश का कुल टीकाकरण रविवार को छह करोड़ को पार कर गया है। आज सुबह सात बजे तक की रिपोर्ट के अनुसार, 9,85,018 सत्रों के माध्यम से 6,02,69,782 टीके लगाए जा चुके हैं।
मंत्रालय ने कहा, ‘सात राज्यों महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, पंजाब, गुजरात, मध्य प्रदेश और तमिलनाडु में कोविड के अधिक दैनिक नए मामले आए हैं। देश में पिछले 24 घंटों में आए कुल दैनिक नए मामलों का 81.46 प्रतिशत मामले इन राज्यों में आए हैं। देश में एक दिन में 62,714 दैनिक नए मामले सामने आए।’ पिछले 24 घंटों में आए कुल नए मामलों में से 84.74 प्रतिशत मामले आठ राज्यों से सामने आए हैं। महाराष्ट्र में सबसे अधिक 35,726 नए मामले सामने आए हैं। इसके बाद छत्तीसगढ़ में 3,162 मामले आए हैं जबकि कर्नाटक में 2,886 नए मामले आए हैं। चौदह राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में पिछले 24 घंटों में कोविड​​-19 से कोई भी मौत नहीं हुई है। ये हैं राजस्थान, आंध्र प्रदेश, असम, लक्षद्वीप, लद्दाख, दादरा एवं नागर हवेली और दमन एवं दीव, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, सिक्किम, त्रिपुरा, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, नगालैंड और अरुणाचल प्रदेश।    

तिहाड़ जेल में बना टीकाकरण केंद्र
दिल्ली कारागार विभाग ने तिहाड़ जेल के भीतर कोविड-19 रोधी टीकाकरण केंद्र स्थापित किया है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। दिल्ली के कारागारों में 60 वर्ष से ज्यादा उम्र के 326 कैदी हैं। वहीं 45-59 आयु वर्ग के 300 से ज्यादा कैदी ऐसे हैं, जो गंभीर बीमारियों से पीडि़त हैं। राष्ट्रीय टीकाकरण अभियान के तहत फिलहाल ये दो वर्ग टीका लगवाने के दायरे में आते हैं। अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार को जेल संख्या तीन में केंद्रीय कारागार अस्पताल में यह केंद्र स्थापित किया गया। जेल अधिकारियों ने बताया कि तिहाड़, रोहिणी और मंडोली जेलों के 70 से 80 कैदियों को अब तक टीके लगाए गए हैं। महानिदेशक (कारागार) संदीप गोयल ने कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो मंडोली जेल में भी टीकाकरण केंद्र खोला जाएगा। इससे पहले तिहाड़ जेल के कैदियों को टीकाकरण के लिए दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल ले जाया जा रहा था।    

Advertisement
First Published - March 28, 2021 | 11:30 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement