सिंह ने प्रधानमंत्री राहत कोष से विस्फोट में मारे गए लोगों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये तथा गंभीर रूप से घायल हुए प्रत्येक व्यक्ति को 50-50 हजार रुपये देने को मंजूरी दी।
जब विस्फोट हुए उस वक्त केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक चल रही थी। बैठक में घटना के बारे में जानकारी दी गई।
एक आधिकारिक वक्तव्य में कहा गया है, प्रधानमंत्री डा. मनमोहन सिंह ने हैदराबाद विस्फोटों की जोरदार निंदा की है। विस्फोटों में मरने वाले लोगों के प्रति शोक जाहिर करने के दौरान प्रधानमंत्री ने लोगों से शांत रहने और शांति बनाए रखने की अपील की।
सिंह ने कहा, यह कायरतापूर्ण हमला है। दोषी को दंडित किया जाएगा।
उन्होंने केंद्रीय एजेंसियों को निर्देश दिया है कि वह राहत अभियानोंं में आंध्र प्रदेश के अधिकारियों को हरसंभव सहायता दें।