Advertisement
TCS, HDFC: इन 8 दिग्गज कंपनियों ने निवेशकों को दिया शानदार डिविडेंड, चेक करें अमाउंट1 मई से बदल जाएगी ऑनलाइन गेमिंग की दुनिया, सरकार ने लागू किए बड़े नियमRBI का बड़ा संकेत, रुपये को दुनिया में मजबूत बनाने का प्लान अभी भी जारीअब आपदाएं सिर्फ मौसम की खबर नहीं, सीधे अर्थव्यवस्था पर हमला बन चुकी हैंरियल एस्टेट में 2026 की पहली तिमाही में 5.1 अरब डॉलर का निवेश, 72% की जोरदार बढ़तमुकेश अंबानी का बीमा सेक्टर में बड़ा दांव, आलियांज के साथ नई साझेदारी कितनी बड़ी?देश में मौजूदगी बढ़ाने का लक्ष्य: मदर डेरीपश्चिम एशिया संकट से RBI भी चिंतित, क्या महंगाई और विकास दोनों पर बढ़ गया है खतरा?ईवी तंत्र स्थापित करने पर जोर दे रही टेस्लाभारत में डिजिटल कॉमर्स की तेजी पर दांव लगा रही पेयू
अन्य समाचार मानसून कमजोर होने से बिजली की मांग बढ़ी
'

मानसून कमजोर होने से बिजली की मांग बढ़ी

PTI

- July,25 2012 3:53 PM IST

मध्यप्रदेश में अब तक मानसून की सामान्य वर्षा नहीं होने से बिजली की मांग बढ़ी है। वहीं राज्य में बिजली का संकट भी बढ़ गया है। हालांकि इस वर्ष की पहली तिमाही अप्रैल से जून तक पिछले वर्ष की तुलना में 12 प्रतिशत अधिक बिजली की आपूर्ति की गई है।

उर्जा विभाग के सूत्रों के अनुसार, वर्तमान में सामान्य वर्षा नहीं होने की दशा में विद्युत की मांग पिछले वर्ष की तुलना में बढ़ी हुई है। इसके फलस्वरुप ताप विद्युतगृहों का वार्षिक रखरखाव कार्यक्रम भी पुनरीक्षित किया गया है।

पहली तिमाही में बिजली आपूर्ति अधिक होने से संभागीय तथा जिला मुख्यालय में 24 घंटे, तहसील मुख्यालय में पिछले वर्ष से अधिक तथा ग्रामीण क्षेत्र में औसतन ज्यादा बिजली का प्रदाय किया गया।

विद्युत उत्पादन कम्पनी ने भी प्रथम तिमाही में गत वर्ष की तुलना में 23 प्रतिशत अधिक उर्जा का उत्पादन किया है। इसी कारण पहली तिमाही में उपभोक्ताओं को 12 फीसदी ज्यादा बिजली की आपूर्ति की जा सकी है। वर्ष 2012-13 के माह अप्रैल में 34880. 9 लाख यूनिट का प्रदान की गयी, जो सात प्रतिशत ज्यादा है। वर्ष 2011-12 के अप्रैल माह में 32645. 9 लाख यूनिट विद्युत प्रदान की गई, जो गत वर्ष की तुलना में 11 प्रतिशत अधिक है।

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement