Advertisement
Trent Q4FY26 Results: मुनाफा 26% बढ़कर ₹400 करोड़, ₹6 के डिविडेंड के साथ बोनस शेयर का भी तोहफाTech Mahindra के नतीजे मजबूत, मुनाफा 16% उछला; AI और डील्स से ग्रोथ को मिला सहाराअमेजन का बड़ा एक्शन: 1.5 करोड़ नकली प्रोडक्ट जब्त, करोड़ों फर्जी रिव्यू ब्लॉकVedanta Demerger: 5 कंपनियों में बन जाएंगे शेयरधारक! कैसे तय होगी शेयर की कीमत, जानें सबकुछस्मार्टफोन नहीं? कोई दिक्कत नहीं! बिना इंटरनेट फीचर फोन से UPI पेमेंट; ऐसे करें इस्तेमाल2 साल से फंसा SMID इंडेक्स, क्या अब आएगी बड़ी तेजी या फिर गिरावट?पश्चिम एशिया संकट से लिकर इंडस्ट्री पर मार, मार्जिन और ग्रोथ दोनों पर दबावInsurance sector: LIC की धीमी रफ्तार के बीच कहां लगाएं पैसा? ब्रोकरेज ने बताए 2 टॉप पिक्सUS-Iran War: सीजफायर के बीच समंदर में जंग, होर्मुज में दो जहाज निशाने पर, बढ़ा टकराव का खतराMinda Corp: ब्रोकरेज की रडार पर आया शेयर, BUY की सलाह; ₹650 तक जा सकता है भाव
अन्य समाचार लालू ने दिये अल्पसंख्यक वोट बैंक पर पकड़ मजबूत करने के संकेत
'

लालू ने दिये अल्पसंख्यक वोट बैंक पर पकड़ मजबूत करने के संकेत

PTI

- July,17 2012 6:04 AM IST

बिहार में दो विधानसभा चुनावों में लगातार शिकस्त का सामना करने वाले राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद ने अपने अल्पसंख्यक वोट बैंक पर फिर से पकड़ बनाने के लिए लगातार अभियान चलाने के संकेत दिये।

राष्ट्रीय जनता दल :राजद: के 16वें स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में लालू प्रसाद ने यहां कहा, मुसलमानों के वोट से उत्तर प्रदेश बदल गया। उनका एकमुश्त वोट मुलायम सिंह यादव को मिला और सरकार बदल गयी। बिहार में नीतीश को चुनकर लोगों को क्या मिला?

नीतीश कुमार के कार्यकाल में अल्पसंख्यकों पर अत्याचार का आरोप लगाते हुए लालू ने कहा, नीतीश के कार्यकाल में फारबिसगंज में गोलीकांड में अल्पसंख्यकों की हत्या कर दी गयी। मुस्लिम समुदाय के युवकों की पुलिस हिरासत में मौत हो रही है, बिहार के मधुबनी, दरभंगा और किशनगंज से मुस्लिम युवकों को आतंकवाद के नाम पर पकड़कर ले जाया जा रहा है। बिहार सरकार चुप है।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश के आजमगढ की तर्ज पर मधुबनी, दरभंगा और किशनगंज को आतंकवाद का केंद्र के रूप में बदनाम करने के प्रयास हो रहे हैं।

नीतीश की आलोचना करते हुए लालू ने आरोप लगाया, नीतीश कुमार अल्पसंख्यकों को झूठा झांसा दे रहे हैं। दरगाह पर चादरपोशी कर श्रद्धा का दिखावा करने वाले नीतीश कुमार भाजपा और आरएसएस की गोद में बैठे हैं। वह बताये की भाजपा में कौन सेकुलर है? नीतीश ने गुजरात में गोधरा दंगों के बाद इस्तीफा नहीं दिया था।

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement