पांच साल में 479% का रिटर्न देने वाली नवरत्न कंपनी ने 10.50% डिविडेंड देने का किया ऐलान, रिकॉर्ड डेट फिक्सStock Split: 1 शेयर बंट जाएगा 10 टुकड़ों में! इस स्मॉलकैप कंपनी ने किया स्टॉक स्प्लिट का ऐलान, रिकॉर्ड डेट जल्दसीतारमण ने सभी राज्यों के वित्त मंत्रियों को लिखा पत्र, कहा: GST 2.0 से ग्राहकों और व्यापारियों को मिलेगा बड़ा फायदाAdani Group की यह कंपनी करने जा रही है स्टॉक स्प्लिट, अब पांच हिस्सों में बंट जाएगा शेयर; चेक करें डिटेलCorporate Actions Next Week: मार्केट में निवेशकों के लिए बोनस, डिविडेंड और स्प्लिट से मुनाफे का सुनहरा मौकाEV और बैटरी सेक्टर में बड़ा दांव, Hinduja ग्रुप लगाएगा ₹7,500 करोड़; मिलेगी 1,000 नौकरियांGST 2.0 लागू होने से पहले Mahindra, Renault व TATA ने गाड़ियों के दाम घटाए, जानें SUV और कारें कितनी सस्ती हुईसिर्फ CIBIL स्कोर नहीं, इन वजहों से भी रिजेक्ट हो सकता है आपका लोनBonus Share: अगले हफ्ते मार्केट में बोनस शेयरों की बारिश, कई बड़ी कंपनियां निवेशकों को बांटेंगी शेयरटैक्सपेयर्स ध्यान दें! ITR फाइल करने की आखिरी तारीख नजदीक, इन बातों का रखें ध्यान
अन्य समाचार मोहित सराफ ने लूथरा एंड लूथरा से नाता तोड़ा, नयी विधि कंपनी बनाई
'

मोहित सराफ ने लूथरा एंड लूथरा से नाता तोड़ा, नयी विधि कंपनी बनाई

PTI

- July,19 2021 4:23 PM IST

19 जुलाई (भाषा) जाने-माने कॉरपोरेट अधिवक्ता मोहित सराफ ने लूथरा एंड लूथरा से नाता तोड़ लिया है। उन्होंने एक नयी विधि कंपनी सराफ एंड पार्टनर्स शुरू की है। यह एक स्वतंत्र पूर्ण सेवा विधि उपक्रम है

सराफ एलएंडएल पार्टनर्स (पूर्व में लूथरा एंड लूथरा लॉ आफिसीज) के सह-संस्थापक थे। यह देश की प्रमुख कॉरपोरेट विधि कंपनियों में से है।एलएंडएल दो भागीदारों वाली भागीदारी कंपनी है जिसका परिचालन मोहित सराफ द्वारा राजीव लूथरा के साथ सहयोग में किया जा रहा था।

एक बयान में बताया गया है कि सराफ एंड पार्टनर्स दोनों भागीदारों सराफ और लूथरा के बीच युवा भागीदारों के साथ कंपनी का स्वामित्व साझा करने को लेकर कई विवादों के बाद अस्तित्व में आई है। बयान में कहा गया है कि इसके बाद लूथरा ने गैरकानूनी तरीके से सराफ को भागीदारी से हटा दिया। इससे दोनों भागीदारों के बीच विवाद का मामला दिल्ली उच्च न्यायालय पहुंचा।

दिल्ली उच्च न्यायालय ने जनवरी, 2021 को सराफ के पक्ष में फैसला दिया था। उसके बाद दोनों भागीदार अलग होने के लिए सहमत हो गए।

लूथरा के स्वामित्व वाली इकाई को अनुबंध के निपटान पर एलएंडएल या लूथरा एंड लूथरा लॉ आफिसीज का ब्रांड नाम इस्तेमाल करने की अनुमति दी गई है। इसके साथ ही एक अलग इकाई सराफ एंड पार्टनर्स अस्तित्व में आई है। इस कंपनी के 84 भागीदारों में से 21 भागीदार वे हैं जिन्होंने एलएंडएल पार्टनर्स से इस्तीफा दिया है और वे सराफ एंड पार्टनर्स के साथ जुड़ रहे हैं।

भाषा अजय अजय मनोहर

संबंधित पोस्ट