पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया है कि जिला मुख्यालय से करीब 40 किलोमीटर दूर तालबेहट थाने के चंद्रापुर गांव के पास कल रात दो तेजरफ्तार मोटरसाइकिलों की टक्कर में एक महिला की मौत हो गयी, जबकि चार लोग घायल हो गये। घायलों की हालत गंभीर है और उन्हें इलाज के लिए झांसी भेजा गया है।