परब ने कहा कि पाटिल की बर्खास्तगी की उनकी मांग एक मीडिया घराने द्वारा प्रकाशित मराठी दिवाली पत्रिका में गृह मंत्री द्वारा लिखे गए चार पृष्ठों के एक लेख पर आधारित है ।
ऑपरेशन एक्स शीर्षक से प्रकाशित चार पृष्ठ के लेख में बैरकों के भीतर कसाब के हिंसक व्यवहार और इस बात का ब्यौरा है कि राज्य ने किस तरह यरवदा जेल के भीतर उसका अंतिम संस्कार किया और आतंकी के क्रिया कर्म को किसने अंजाम दिया ।
परब ने राज्यपाल से मांग की कि वह पाटिल द्वारा पत्रिका में साझा किए गए ब्यौरे पर कड़ा संग्यान लें क्योंकि इसमैं राष्ट्रीय सुरक्षा से समझौता किया गया है ।
विधान पार्षद ने उल्लेख किया कि मंत्री राज्य मंत्रिमंडल में अपनी नियुक्ति के समय ली गई गोपनीयता की शपथ का पालन करने में विफल रहे हैं ।
परब ने कहा कि गृहमंत्री द्वारा लिखे गए चार पृष्ठ के लेख में इस ब्यौरे का खुलासा किया गया है कि कसाब को दफनाए जाने के लिए किस तरह कैदियों ने यरवदा जेल में अलग अलग जगहों पर तीन बड़े गड्ढे खोदे थे ।
उन्होंने कहा, पाटिल, जो लोकप्रियता पाने को हमेशा उत्सुक रहते हैं, ने इस बारे में भी सूचना दी कि आतंकवादी :कसाब: का अंतिम संस्कार किसने किया ।
जारी भाषा