एनसीडीईएक्स में मिर्च के दिसंबर डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 110 रपये अथवा 1.47 प्रतिशत की तेजी के साथ 7,570 रपये प्रति क्विंटल हो गई जिसमें 6,520 लॉट के लिए कारोबार हुआ।
बाजार विश्लेषकों ने कहा कि उत्पादक क्षेत्रों से सीमित आपूर्ति के मुकाबले हाजिर बाजार की मजबूत मांग के कारण सटोरियों ने ताजा सौदों की लिवाली की जिससे वायदा कारोबार में मिर्च कीमतों में तेजी आई।