पेट्रोलियम मंत्रालय के उच्च पदस्थ सूत्रों ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि अगर यह साबित हो गया कि रिलायंस इंडस्ट्रीज ने केजी-डी6 ब्लाक में धीरूभाई-1 व 3 :डी1 व डी3: गैस क्षेत्र से गैस की जमाखोरी की या उत्पादन जानबूझकर कम रखा तो इस बैंक गारंटी को सरकार द्वारा भुना लिया जाएगा।
यह बैंक गारंटी गैस की मौजूदा कीमत 4.2 डालर प्रति इकाई :दस लाख ब्रिटिश थर्मल यूनिट :एमबीटीयू: तथा एक अप्रैल से प्रभावी होने वाली दर 8.4 डालर प्रति एमबीटीयू के अंतर को कवर करेगी