कानपुर स्थित कंपनी को बीते वित्त वर्ष की इसी अवधि में 54.09 करोड़ रपये का शुद्ध लाभ हुआ था।
कंपनी ने बंबई शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि समीक्षाधीन तिमाही में उसकी कुल आय घटकर 626.89 करोड़ रपये रह गई जो बीते वित्त वर्ष की इसी अवधि में 714.87 करोड़ रपये रही थी।
हालांकि, इस दौरान भाड़ा शुल्क सहित कुल व्यय करीब करीब पूर्वस्तर 619.42 करोड़ रपये पर ही रहा। इससे पिछले वर्ष आलोच्य अवधि में यह 615.07 करोड़ रपये रहा था। उंची वित्त लागत से कंपनी के मुनाफे पर असर पड़ा।