पुलिस के सूत्रों ने बताया कि युवकों ने सोपोर में पुलिस और सीआरपीएफ के जवानों पर पथराव किया जिसके बाद भीड़ को तितर-वितर करने के लिए सुरक्षा बलों ने लाठियां चलाईं और आंसू गैस के गोले दागे।
उन्होंने कहा कि झड़पों में किसी को चोट नहीं आई। झड़प गिलानी की सभा के तत्काल बाद हुई। गिलानी ने आज सोपोर में जुमे की नमाज पढ़ी और एक सभा में शामिल हुए।