पुलिस ने आज बताया कि विकास :22: और सुभाष :21: को 19 अक्तूबर को सरिता विहार इलाके से गिरफ्तार किया गया । वहां वे संदिग्ध अवस्था में पाए गए थे।
पुलिस को उनके पास से घर में सेंध लगाने के उपकरण और सर्जिकल दस्ताने मिले । पूछताछ करने पर उनके पास से तीन लाख रूपए मूल्य का चोरी का सामान भी बरामद हुआ।
इनकी गिरफ्तारी से पुलिस ने दक्षिण पूर्व दिल्ली के छह चोरी के मामलों के हल होने का दावा किया।
पूछताछ के दौरान दोनों ने ये स्वीकार किया कि वे सरिता विहार और ओखला इलाके मंे चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे।