इस माओवादी पर तीन लाख रपए का इनाम घोषित था।
मेडक जिला पुलिस अधीक्षक विजय कुमार ने बताया कि सूचना के आधार पर पुलिस के एक दल ने पूसा शिवनारायण को गिरफ्तार किया। शिवनारायण लकवे से पीडि़त है। वह जब उपचार के लिए अस्पताल जा रहा था तभी उसे गिरफ्तार कर लिया गया था।
कुमार ने बताया कि शिवनारायण कंेद्रीय समिति सुरक्षा पलटन का प्रभारी भी है। वह लूटपाट के तीन मामलों के अलावा हत्या के भी एक मामले में वांछित था। वह पिछले 23 वर्षों से भूमिगत था।
उन्होंने बताया कि वह मेडक जिले के गजवेल मंडल में बेजागामा गांव का निवासी है। शिवनारायण को गिरफ्तार करने के बाद मेडक में एक अदालत के समक्ष पेश किया गया जिसने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
भाषा