गहलोत कल पोकरण में कांग्रेस संदेश यात्रा व पोकरण फलसूंड बालोतरा सिवाना लिफ्ट योजना के लोकार्पण समारोह को सम्बोधित कर रहे थे। 357 करोड की इस योजना से जैसलमेर जिले के कई गांवों को हिमालय का मीठा पानी मिलेगा। मुख्यमंत्री ने इसके साथ ही परियेाजना के दो अन्य कलस्टरों का शिलान्यास भी किया। इस परियेाजना के तहत करीब 508 गांवांे को लाभ मिलेगा।
गहलोत ने प्रतिपक्ष पर प्रहार करते हुये वसुंधरा राजे की सुराज यात्रा का जिक्र किया और कहा कि उनके पास बोलने को कुछ नहीं है। एक भी जगह उन्होंने पानी बिजली का मुद्दा नहीं उठाया क्योंकि प्रदेश की सरकार सदियों से पानी की कमी झेल रहे लोगों के घर तक पानी पहुंचाने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि गत सरकार अपने घमंड में पूरी हो रही थी ओैर लोकतंत्र में घमंड का कोई स्थान नहीं है।
गहलोत ने कहा कि विपक्ष की यात्रा सुराज यात्रा नहीं बल्कि कुराज यात्रा है। यह उनके कुशासन की याद दिलाती है। उनके शासन में मुम्बई से लुटेरे आये थे और राजस्थान को लूट कर ले गये, भ्रष्टाचार में डूबी सरकार ने प्रदेश में कुछ भी नहीं किया। हमने हर हाथ को काम दिया है।