Business Standard
Advertisement
₹9,000 करोड़ की जमीन, ₹2,000 करोड़ सालाना किराया… Lodha पर दो बड़े ब्रोकरेज बुलिश, टारगेट ₹1,430 तकHUL Share Price: कमजोर तिमाही नतीजों के बाद HUL के शेयर 5% तक लुढ़के; मुनाफा उम्मीद से रहा कमकोरम पर अनिश्चितता के बीच टाटा संस ने 18 अगस्त को बुलाई AGM, चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन के भविष्य पर भी रहेगी नजरGold, Silver Price Today: फेड की बैठक से पहले सोना 4,100 डॉलर और चांदी 60 डॉलर से नीचे, MCX पर भी फिसले भावबिना कमीशन और बिना गोदाम के कमाई कैसे करती है Meesho? समझिए पूरा बिजनेस मॉडलभारत में विदेशी डॉलर की बंपर एंट्री! RBI की FCNR-B योजना से $70 अरब तक जुटने की उम्मीदICAR रिपोर्ट: खेती में वैज्ञानिक शोध बना गेमचेंजर, किसानों की आय बढ़ाने में निभाई सबसे बड़ी भूमिकाAI के दौर में 3-5 इंजीनियरों की छोटी टीम क्यों बना रही Mphasis? समझिए नया मॉडलक्रेडिट कार्ड ग्राहक अब कर्ज लेने के बजाय पूरा बिल चुका रहे हैं? SBI Cards के नतीजों से मिला बड़ा संकेतStock Market Update: उतार-चढ़ाव के बीच सेंसेक्स-निफ्टी की सुस्त चाल, केमिकल इंडेक्स 1% लुढ़का
अन्य समाचार नेटसर्फ नेटवर्क की अमेरिका के डायरेक्ट सेलिंग बाजार में कदम रखने की तैयारी
'

नेटसर्फ नेटवर्क की अमेरिका के डायरेक्ट सेलिंग बाजार में कदम रखने की तैयारी

PTI

- July,24 2018 4:13 PM IST

कंपनी की यहां जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार उसने जून में अमेरिका के वायोमिंग प्रांत में नेट्सर्फ डायरेक्ट कंपनी का पंजीकरण कराया है। कंपनी ने कहा है कि वह वहां आगामी अक्तूबर-नवंबर तक करोबार शुरू कर सकती है।

यह अमेरिकी बाजार में प्रवेश करने वाले भारत की पहली डायरेक्ट सेलिंग कंपनी होगी। विज्ञप्ति के अनुसार, भारत में नेटसर्फ नेटवर्क के उपभोक्तओं की संख्या 20 लाख के आसपास है और उसने 2017-18 में 2.6 करोड़ डॉलर (लगभग 175 करोड़ रुपये) का कारोबार किया था।

नेटसर्फ नेटवर्क रोजमर्रा की जरूरत के 50 हर्बल, नैचुरल और जैविक उत्पादों का कारोबार करती है। हर्ब्स एंड मोर तथा नैचुरामोर जैसे ब्रांड के उत्पाद चला रही इस कंपनी ने कहा है कि उसने अमेरिका के खाद्य एवं औषधि विभाग से वहां बेचे जाने वाले अपने उत्पादों की मंजूरी के लिए आवेदन कर रखा है।

रपटों के मुताबिक अमेरिका में डायरेक्ट सेलिंग का सबसे बड़ा बाजार है और 2017 में अमेरिकी बाजार आकार 35 अरब डॉलर था।

भाषा

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement