IT शेयरों में कोहराम: AI के बढ़ते प्रभाव से हिला निवेशकों का भरोसा, एक हफ्ते में डूबे ₹6.4 लाख करोड़NBFCs के लिए RBI की बड़ी राहत: ₹1000 करोड़ से कम संपत्ति वाली कंपनियों को पंजीकरण से मिलेगी छूटRBI Monetary Policy: रीपो रेट 5.25% पर बरकरार, नई GDP सीरीज आने तक ‘तटस्थ’ रहेगा रुखट्रंप ने फिर किया दावा: मैंने रुकवाया भारत-पाकिस्तान के बीच ‘परमाणु युद्ध’, एक दिन में दो बार दोहरायाइस्लामाबाद में बड़ा आत्मघाती हमला: नमाज के दौरान शिया मस्जिद में विस्फोट, 31 की मौतखरगे का तीखा हमला: पीएम के 97 मिनट के भाषण में कोई तथ्य नहीं, सवालों से भाग रही है सरकारलोक सभा में गतिरोध बरकरार: चीन का मुद्दा व सांसदों के निलंबन पर अड़ा विपक्ष, बजट चर्चा में भी बाधाडिजिटल धोखाधड़ी पर RBI का ऐतिहासिक फैसला: अब पीड़ितों को मिलेगा ₹25,000 तक का मुआवजाPariksha Pe Charcha 2026: PM मोदी ने छात्रों को दी सलाह- नंबर नहीं, स्किल व बेहतर जीवन पर दें ध्याननागालैंड में क्षेत्रीय प्राधिकरण के गठन को मिली त्रिपक्षीय मंजूरी, PM मोदी ने बताया ‘ऐतिहासिक’
अन्य समाचार विवाहिता के साथ दुराचार के बाद 50 हजार रुपये में बेचा
'

विवाहिता के साथ दुराचार के बाद 50 हजार रुपये में बेचा

PTI

- July,05 2012 5:15 AM IST

जिले की राहतगढ तहसील के गांव त्यौदा की एक विवाहिता पर अत्याचार का ऐसा मामला सामने आया है जिसे सुनकर किसी का भी दिल दहल सकता है। इस मामले में पीडिता ने जिस पर भी भरोसा किया उसी ने उसके साथ छल किया, हवस का शिकार बनाया और जब मन भर गया तो बेच दिया।

राहतगढ थाना के सूत्रों के मुताबिक सुनीता कुर्मी :परिवर्तित नाम: निवासी ग्राम मढदेवरा ने शिकायत की है कि उनकी ससुरालवाले शादी के समय से ही उसे दहेज लाने के लिए शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताडित करते रहे हंै। उसका विवाह वर्ष 2005 में हिन्दू रीतिरिवाज के साथ आनंद कुर्मी, निवासी त्यौदा के साथ हुआ था।

पीडिता के मुताबिक उसके पति, जेठ, जेठानी व सास द्वारा उससे दहेज के रूप में एक लाख रुपये लाने की मांग की जाती रही। मांग पूरी नहीं करने पर उन्होंने उसे सार :मवेशी बांधने का स्थान: में रहने को मजबूर किया। जहां पर ग्राम त्यौदा के ही निवासी आरोपी गुड्डू महाराज ने डरा-धमकाकर उससे दुराचार किया।

पुलिस को दिए बयान में पीडिता ने बताया गया है कि तबीयत खराब होने पर उसका पति आनंद उसे इलाज के बहाने खुरई में अपने करीबी रिश्तेदार राम सिंह कुर्मी के घर छोड आया। पीडिता करीब 20 दिन वहां रही इस दौरान राम सिंह व उनके दो पुत्रों नरेन्द्र व लोकेन्द्र ने भी उसके साथ दुराचार किया। कुछ दिन बाद राम सिंह ने पीडिता को ग्राम महूना के आरोपी द्वारका प्रसाद को 50 हजार रुपये में बेच दिया। द्वारका प्रसाद ने भी पीडिता को ग्राम महुना ले जाकर उसके साथ जबरदस्ती दुराचार किया।

संबंधित पोस्ट

Oil Price Surge
अंतरराष्ट्रीय

‘वेनेजुएला हमारा पुराना ऊर्जा साझेदार’

February 6, 2026 9:22 AM IST