IT शेयरों में कोहराम: AI के बढ़ते प्रभाव से हिला निवेशकों का भरोसा, एक हफ्ते में डूबे ₹6.4 लाख करोड़NBFCs के लिए RBI की बड़ी राहत: ₹1000 करोड़ से कम संपत्ति वाली कंपनियों को पंजीकरण से मिलेगी छूटRBI Monetary Policy: रीपो रेट 5.25% पर बरकरार, नई GDP सीरीज आने तक ‘तटस्थ’ रहेगा रुखट्रंप ने फिर किया दावा: मैंने रुकवाया भारत-पाकिस्तान के बीच ‘परमाणु युद्ध’, एक दिन में दो बार दोहरायाइस्लामाबाद में बड़ा आत्मघाती हमला: नमाज के दौरान शिया मस्जिद में विस्फोट, 31 की मौतखरगे का तीखा हमला: पीएम के 97 मिनट के भाषण में कोई तथ्य नहीं, सवालों से भाग रही है सरकारलोक सभा में गतिरोध बरकरार: चीन का मुद्दा व सांसदों के निलंबन पर अड़ा विपक्ष, बजट चर्चा में भी बाधाडिजिटल धोखाधड़ी पर RBI का ऐतिहासिक फैसला: अब पीड़ितों को मिलेगा ₹25,000 तक का मुआवजाPariksha Pe Charcha 2026: PM मोदी ने छात्रों को दी सलाह- नंबर नहीं, स्किल व बेहतर जीवन पर दें ध्याननागालैंड में क्षेत्रीय प्राधिकरण के गठन को मिली त्रिपक्षीय मंजूरी, PM मोदी ने बताया ‘ऐतिहासिक’
अन्य समाचार छेड़खानी का मामला :युवक अच्छे व्यवहार के कारण प्रोबेशन पर रिहा
'

छेड़खानी का मामला :युवक अच्छे व्यवहार के कारण प्रोबेशन पर रिहा

PTI

- June,28 2012 4:58 PM IST

महिला से छेड़खानी के आरोप में दोषी ठहराए गए युवक को दिल्ली की एक अदालत ने प्रोबेशन पर इस आधार पर छोड़ दिया कि वह भविष्य में अच्छा बर्ताव रखेगा और समाज के लिए अधिक उपयोगी साबित होगा।

अदालत ने ऑटो रिक्शा चालक को तब दोषी ठहराया जब उसने छह साल पहले देर रात के दौरान एक महिला यात्री पर हमला करने और उससे छेड़खानी करने की मंशा से बल प्रयोग का आरोप स्वीकार कर लिया।

अदालत ने एक साल की अवधि के लिए प्रोबेशन पर रिहा कर दिया जब उसने इस आधार पर नरमी बरतने की मांग की कि वह पहली बार दोषी ठहराया गया है और उसे अपने परिवार की देखभाल करनी है।

मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट रचना टी लखनपाल ने कहा, मेरी राय है कि दोषी ने अपनी पिछली गलतियों से अवश्य सबक सीखा होगा और अच्छा बर्ताव दिखाने और बेहतर संपत्ति साबित होने के लिए समाज में शामिल होना चाहता है।

अदालत ने उसे प्रोबेशन पर रिहा करते हुए कहा, न्याय के हित और उपयोगिता के लिए दोषी को अच्छे व्यवहार और आचरण के लिए एक साल के लिए प्रोबेशन पर रिहा किया जाता है। उसके जरिए उसे शांति रखनी होगी और अच्छा व्यवहार रखना होगा।

अदालत ने किसी व्यक्ति को प्रोबेशन पर रिहा करने के सीआरपीसी के उस प्रावधान पर गौर किया जिसके तहत अगर कोई व्यक्ति 21 साल से कम उम्र का हो और उसे सात साल या उससे कम के कारावास की सजा के प्रावधान वाले अपराध का दोषी हो तो उसे प्रोबेशन पर रिहा किया जा सकता है।

अदालत ने युवक को एक साल की अवधि के लिए प्रोबेशन बांड के तौर पर 20 हजार रुपये जमा करने और बिना अनुमति के दिल्ली नहीं छोड़ने का आदेश दिया।

भाषा

संबंधित पोस्ट

Oil Price Surge
अंतरराष्ट्रीय

‘वेनेजुएला हमारा पुराना ऊर्जा साझेदार’

February 6, 2026 9:22 AM IST