भारतीय सीनियर और जूनियर पुरूष टीमों के गोलकीपिंग कोच और स्ट्रैटेजिक एनालिस्ट स्टेनीफोर्थ ने कहा कि हाकी में गोलकीपिंग सबसे अहम काम है और इसमें मास्टर बनना सबसे मुश्किल है।
स्टेनीफोर्थ ने कहा, टीम में सभी खिलाडि़यों को अपनी भूमिका की समझ होती है लेकिन गोलकीपर की भूमिका को मैं सबसे हटकर मानता हूं क्योंकि उसे हमेशा सतर्क रहना होता है। गोलकीपर को मेरी सलाह है कि हमेशा एकाग्र रहे और जहां भी संभव हो विरोधी का मन पढ़ने की कोशिश करे जो उसका अगला कदम या शाट जानने में मदद करता है।
भारतीय जूनियर टीम ने आज यहां मेजर ध्यानचंद राष्ट्रीय स्टेडियम में छह दिसंबर को हालैंड के खिलाफ होने वाले जूनियर विश्व कप के अपने पहले मुकाबले से पूर्व कड़ा अभ्यास किया।
स्टेनीफोर्थ ने कहा कि सभी टीमों के खिलाडि़यों पर टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव है।