मुख्यमंत्री ओमान चांडी ने विझिंजम अंतरराष्ट्रीय बंदरगाह परियोजना :वीआईएसएल: के निविदा संबंधी दस्तावेजों को वेबसाइट में डालने के बाद संवाददाताओं से कहा, कि सरकार कुछ मुश्किलों के बावजूद इस परियोजना को आगे बढ़ाएगी।
पर्यावरण मंत्रालय की विशेषग्य मूल्यांकन समिति ने कल इस परियोजना के लिए निविदा आमंत्रित करने की निविदा जारी करने की मंजूरी दी थी। यह निविदा बंदरगाह के निर्माण कार्य एवं मछली उतारने के लिए एक केन्द्र और बंदरगाह परिचालक के लिए जारी किये गये हैं।
बंदरगाह राज्य मंत्री के बाबू ने कहा कि इस बंदरगाह का पहला चरण पांच साल में पूरा करने की योजना बनायी गयी है।
केरल सरकार इस परियोजना का सार्वजनिक निजी भागीदारी के तहत बनाना चाहती है।