यह लगातार तीसरा कारोबारी दिवस है जब बाजार में तेजी आयी है।
स्वास्थ्य, पूंजीगत वस्तुओं, बैंकिंग तथा धातु क्षेत्र के शेयरों की अगुवाई में यह तेजी आयी।
आईसीआईसीआई बैंक, सन फार्मा, एल एंड टी ने सेंसेक्स में तेजी लाने में मदद की वहीं ओएनजीसी तथा हिंदुस्तान यूनिलीवर में गिरावट से तेजी पर कुछ अंकुश लगा। जिंदल स्टील, विप्रो तथा भेल सर्वाधिक लाभ में रहे।
तीस शेयरों पर आधारित सेंसेक्स कमजोर खुला और 20,770.51 से 20,941 के दायरे में रहा। अंत में 106.08 अंक या 0.51 प्रतिशत की तेजी के साथ 20,898.01 अंक पर बंद हुआ। तीन दिन में सेंसेक्स 477 अंक से अधिक चढ़ चुका है। पांच नवंबर के बाद सेंसेक्स का यह उच्च स्तर है। उस समय यह 20,974.79 अंक पर था।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का 50 शेयरों पर आधारित निफ्टी 41.75 अंक यानी 0.68 प्रतिशत बढ़कर 6,217.85 अंक पर बंद हुआ। इसी प्रकार, एमसीएक्स स्टॉक एक्सचेंज का एसएक्स....40 भी 31.27 अंक चढ़कर 12,375.27 अंक पर बंद हुआ।