IT शेयरों में कोहराम: AI के बढ़ते प्रभाव से हिला निवेशकों का भरोसा, एक हफ्ते में डूबे ₹6.4 लाख करोड़NBFCs के लिए RBI की बड़ी राहत: ₹1000 करोड़ से कम संपत्ति वाली कंपनियों को पंजीकरण से मिलेगी छूटRBI Monetary Policy: रीपो रेट 5.25% पर बरकरार, नई GDP सीरीज आने तक ‘तटस्थ’ रहेगा रुखट्रंप ने फिर किया दावा: मैंने रुकवाया भारत-पाकिस्तान के बीच ‘परमाणु युद्ध’, एक दिन में दो बार दोहरायाइस्लामाबाद में बड़ा आत्मघाती हमला: नमाज के दौरान शिया मस्जिद में विस्फोट, 31 की मौतखरगे का तीखा हमला: पीएम के 97 मिनट के भाषण में कोई तथ्य नहीं, सवालों से भाग रही है सरकारलोक सभा में गतिरोध बरकरार: चीन का मुद्दा व सांसदों के निलंबन पर अड़ा विपक्ष, बजट चर्चा में भी बाधाडिजिटल धोखाधड़ी पर RBI का ऐतिहासिक फैसला: अब पीड़ितों को मिलेगा ₹25,000 तक का मुआवजाPariksha Pe Charcha 2026: PM मोदी ने छात्रों को दी सलाह- नंबर नहीं, स्किल व बेहतर जीवन पर दें ध्याननागालैंड में क्षेत्रीय प्राधिकरण के गठन को मिली त्रिपक्षीय मंजूरी, PM मोदी ने बताया ‘ऐतिहासिक’
अन्य समाचार 2002 के दंगे: जाफरी की याचिका पर आदेश 26 दिसंबर के लिए टला
'

2002 के दंगे: जाफरी की याचिका पर आदेश 26 दिसंबर के लिए टला

PTI

- December,02 2013 5:23 PM IST

मेट्रोपोलिटन मजिस्टे्रट बी जे गनात्रा आज छुट्टी पर थे लेकिन वह कुछ समय के लिए आए और उन्होंने वकीलों को बताया कि वह 26 दिसंबर को आदेश की घोषणा करेंगे।

जाफरी की याचिका पर पांच महीने तक बहस चली । बहस सितंबर में समाप्त होने के बाद 30 सितंबर को मजिस्ट्रेट ने कहा था कि वह 28 अक्तूबर को अपने आदेश की घोषणा कर देंगे लेकिन उन्होंने तब आज के लिए उसे टाल दिया था।

वर्ष 2002 के दंगे दौरान जाफरी के पति और पूर्व कांग्रेस सांसद एहसान जाफरी एवं 68 अन्य गुलबर्ग सोसायटी नरसंहार में मारे गए थे।

उच्चतम न्यायालय द्वारा नियुक्त विशेष जांच दल :एसआईटी: ने जाफरी की शिकायत की जांच के बाद पिछले फरवरी में अपनी अंतिम रिपोर्ट में कहा कि जो कुछ सबूत वह जुटा सका है वह किसी पर मुकदमा चलाने के लिए काफी नहीं है। जाफरी ने अपनी शिकायत मोदी और अन्य को दंगे के पीछे की साजिश का हिस्सा बताया था।

एसआईटी की रिपोर्ट के खिलाफ जाकिया ने इस साल अप्रैल में याचिका दायर की और उसे खारिज करने एवं पुलिस को मोदी एवं अन्य के खिलाफ आरोप पत्र दायर करने का आदेश दिए जाने की मांग की।

संबंधित पोस्ट

Oil Price Surge
अंतरराष्ट्रीय

‘वेनेजुएला हमारा पुराना ऊर्जा साझेदार’

February 6, 2026 9:22 AM IST