पालीगंज थाना अध्यक्ष नसीम अहमद ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर इमामगंज और सिगुरी इलाके से गिरफ्तार किए गए इन माओवादियों में स्वयंभू एरिया कमांडर गुरूदेव यादव और स्वयंभू जोनल कमांडर सुनिल कहार उर्फ टाइगर शामिल हैं।
उन्होंने बताया कि इन दोनों माओवादियों की दर्जनों नक्सली वारदाताओं में तलाश थी।