बॉक्स ऑफिस पर डॉन के सफल रहने के बाद फरहान फिर ढोलकिया के निर्देशन वाली फिल्म के लिए शाहरूख खान को लेने जा रहे हैं।
राहुल ने प्रेस ट्रस्ट से कहा, शाहरूख ने अबतक :शूटिंग: की तारीखें नहीं दी है। हमें मुख्य किरदार वाली महिला पात्र के बारे में भी सोचना है। फिल्म के लिए कलाकारों और शूटिंग से संबंधित किसी भी विषय को अभी अंतिम रूप दिया जाना बाकी है।
फिल्म फरहान अख्तर और उनके सहयोगी रितेश सिद्धवानी द्वारा उनके होम बैनर एक्सेल इंटरनटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड के अंतर्गत बनायी जाएगी और फिलहाल पटकथा पर काम चल रहा है।
भाषा