गृह सचिव बासुदेब बनर्जी ने यहां संवाददाताओं से कहा, प्रथमदृष्ट्या यह षड्यंत्र प्रतीत होता है । चार लोगों को हिरासत में लिया गया है जिनमें अधिकतर सरकारी कर्मचारी हैं और उनसे पूछताछ की जा रही है ।
उन्होंने कहा कि जांच के लिए फिंगरप्रिंट विशेषग्यों की भी मदद ली जा रही है।
भवन के उपरी तले पर जी...ब्लॉक में गृह विभाग के प्रकाशन कार्यालय में फाइलों और किताबों पर किरासन का तेल डाले जाते देख एक सिपाही ने कल हल्ला मचाया था ।