एम. वी. सीमैन गार्ड ओहायो के क्रू सदस्यों ने कल दी अपनी जमानत याचिका में आरोप लगाए, जहाज को बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती मौसम से बचने के लिए बंदरगाह पर लंगर डालने को कहा गया । बंदरगाह पर पहुंचते ही अलग...अलग एजेंसियों के 25 अधिकारी जहाज पर चढ़े और क्रू के सभी 35 सदस्यों को हिरासत में ले लिया और गलत रूप से दावा किया कि जहाज को पकड़ा गया है ।
मामले पर सुनवाई सोमवार को होगी ।
उन्होंने कहा कि वे देश की सुरक्षा के लिए खतरनाक किसी गतिविधि में शामिल नहीं थे और समुद्री कानून पर संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन 1982 की धारा तीन के तहत निर्दोष जलयात्रा के तहत आते हैं । इसलिए उन पर या उनके जहाज पर भारत में नियमों के उल्लंघन के आरोप नहीं लगाए जा सकते ।
भाषा