पहली पारी में 289 रन बनाने वाली झारखंड के भाविन ठक्कर दो रन बनाकर रिटायर्ड हर्ट हो गये। दिन का खेल समाप्त होने तक रमीज नेमत 17 और भाविक ठाकेर दो रन बनाकर खेल रहे थे।
इससे पहले गुजरात ने सुबह दो विकेट पर 168 रन से आगे खेलना शुरू किया। समित गोहेल 66 रन में 14 रन जोड़कर आउट हुए जबकि विकेटकीपर पार्थिव ने रात के 75 रन को शानदार शतक में बदलते हुए 189 रन जोड़े। उन्होंने 298 गेंद में 19 चौके की मदद से यह पारी खेली।
बाकी खिलाड़ी कोई अहम योगदान नहीं दे सके, इनमें सर्वश्रेष्ठ योगदान अक्षर पटेल के 14 रन का रहा जिससे गुजरात ने पहली पारी घोषित कर दी।
झारखंड के समर कुदारी ने चार जबकि एस नदीम और सन्नी गुप्ता के नाम दो दो विकेट रहे।