भारतीय चीनी मिल संघ :इस्मा: द्वारा एकत्रित किये गये आंकड़ों के अनुसार दुनिया में चीनी के दूसरे सबसे बड़े उत्पादक मगर सबसे बड़े उपभोक्ता देश, भारत में चीनी उत्पादन वर्ष भर पहले की समान अवधि में 2.44 करोड़ टन का हुआ था।
चीनी विपणन वर्ष अक्तूबर से लेकर सितंबर तक का होता है।
उत्तर प्रदेश की चीनी मिलों ने कर राहत और अधिक गन्ना मूल्य को लेकर बने गतिरोध को खत्म करने की प्रदेश सरकार की चेतावनी के बावजूद परिचालन करने से कल इंकार कर दिया था।
इस्मा ने कहा कि 400 चीनी मिलों के मुकाबले, जो नवंबर 2012 के अंत तक गन्ने की पेराई कर रही थीं, केवल 208 चीनी मिलों ने चालू सत्र में अभी तक पेराई अभियान को शुर किया है।
इस्मा ने एक बयान में कहा, ै अभी तक पिछले वर्ष के मुकाबले मात्र आधा चीनी मिलों द्वारा परिचालन करने का मुख्य कारण वर्ष 2013..14 के लिए गन्ना मूल्य को लेकर बनी अनिश्चितता है। ै