पुलिस ने आज बताया कि राम्या डिप्लोमा पाठ्यक्रम के दौरान के. प्रताप की सहपाठी थी और चांदनगर थाने को पहले उसने शिकायत दी थी कि उसके साथ प्रेम करने के बाद प्रताप ने किसी और महिला से शादी कर ली ।
प्रताप की तरफ से दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर जांच अधिकारी ने कहा, वह 27 नवम्बर की सुबह प्रताप के घर मामले पर चर्चा करने के बहाने गई थी और अचानक उस पर चाकू से हमला कर दिया जिससे उसके निजी अंगों पर जख्म आए हैं ।
आईओ ने कहा कि शिकायत के बाद डुंडीगल पुलिस ने महिला के खिलाफ भादंसं की धारा 324 के तहत मामला दर्ज कर उसे कल गिरफ्तार कर लिया ।
प्रताप का कल यहां के एक अस्पताल में इलाज किया गया और बाद में उसे छुट्टी दे दी गई ।