भारतीय नौसेना प्रमुख एडमिरल डीके जोशी ने आज यह पेशकश राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे के साथ मुलाकात के दौरान की।
जोशी अंतरराष्ट्रीय नौसैन्य सम्मेलन में शामिल होने के लिए श्रीलंका के दौरे पर पहुंचे है। यह सम्मेलन गाले में हो रहा है।
राष्ट्रपति कार्यालय की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि भारतीय नौसेना श्रीलंका के नौैसैन्य अधिकारियों को प्रशिक्षण देगी। यह प्रशिक्षण चार साल बैचलर ऑफ टेक्नोलॉजी के पाठ्यक्रम के तहत दिए जाने का प्रस्ताव है। फिलहाल यह पाठ्यक्रम सिर्फ भारतीय अधिकारियों के लिए है।
बयान के अनुसार राजपक्षे और जोशी के बीच बातचीत समुद्री मुद्दों पर केंद्रित रही।
भाषा