पिछले महीने अमेरिकी कंपनी ने निजी नियोजन के आधार पर 1.25 अरब डालर के परिवर्तनीय नोट जारी करने की पेशकश की थी। इसकी परिपपक्वता अवधि 2018 है।
याहू ने अमेरिकी प्रतिभूति और विनिमय आयोग :एसईसी: को दी सूचना में कल कहा, नोट्स की बिक्री से करीब 1.23 अरब डालर की प्राप्ति हुई है....।
कंपनी इस राशि का उपयोग रणनीतिक लेन-देन तथा कार्यशील पूंजी तथा अन्य जरूरतों को पूरा करने में करेगी।