सहमति पत्र :एमओयू: में आठ क्षेत्रों....मानव संसाधन प्रबंधन, ई-प्रशासन, पब्लिक डिलीवरी सिस्टम, जवाबदेही और पारदर्शिता, दक्षता तथा क्षमता निर्माण एवं गुणवत्ता परिणाम...को शामिल किया गया है।
सहमति पत्र पर मलेशिया के लोक सेवा विभाग के महानिदेशक मोहम्मद जाबिदी जैनल तथा कार्मिक, जन शिकायत और पेंशन मंत्रालय के प्रशासनिक सुधार तथा लोक शिकायत विभाग के सचिव संजय कोठारी ने दस्तखत किये।