IT शेयरों में कोहराम: AI के बढ़ते प्रभाव से हिला निवेशकों का भरोसा, एक हफ्ते में डूबे ₹6.4 लाख करोड़NBFCs के लिए RBI की बड़ी राहत: ₹1000 करोड़ से कम संपत्ति वाली कंपनियों को पंजीकरण से मिलेगी छूटRBI Monetary Policy: रीपो रेट 5.25% पर बरकरार, नई GDP सीरीज आने तक ‘तटस्थ’ रहेगा रुखट्रंप ने फिर किया दावा: मैंने रुकवाया भारत-पाकिस्तान के बीच ‘परमाणु युद्ध’, एक दिन में दो बार दोहरायाइस्लामाबाद में बड़ा आत्मघाती हमला: नमाज के दौरान शिया मस्जिद में विस्फोट, 31 की मौतखरगे का तीखा हमला: पीएम के 97 मिनट के भाषण में कोई तथ्य नहीं, सवालों से भाग रही है सरकारलोक सभा में गतिरोध बरकरार: चीन का मुद्दा व सांसदों के निलंबन पर अड़ा विपक्ष, बजट चर्चा में भी बाधाडिजिटल धोखाधड़ी पर RBI का ऐतिहासिक फैसला: अब पीड़ितों को मिलेगा ₹25,000 तक का मुआवजाPariksha Pe Charcha 2026: PM मोदी ने छात्रों को दी सलाह- नंबर नहीं, स्किल व बेहतर जीवन पर दें ध्याननागालैंड में क्षेत्रीय प्राधिकरण के गठन को मिली त्रिपक्षीय मंजूरी, PM मोदी ने बताया ‘ऐतिहासिक’
अन्य समाचार भाजपा ने दिल्ली को विश्व की पहली हरित राजधानी बनाने का वादा किया
'

भाजपा ने दिल्ली को विश्व की पहली हरित राजधानी बनाने का वादा किया

PTI

- November,21 2013 9:43 PM IST

भाजपा के वरिष्ठ नेता नितिन गडकरी ने कहा कि सत्ता में आने पर उनकी पार्टी वर्तमान रिक्शों को हटाकर बैटरी और सौर उर्जा चालित रिक्शा लगाएगी।

भाजपा के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार हर्षवर्धन और दिल्ली भाजपा प्रमुख विजय गोयल की मौजूदगी में गडकरी ने संवाददाताओं से कहा कि हम जल, वायु और नदी की सफाई में वैश्विक स्तर कायम करेंगे।

भाजपा ने हालांकि अभी विधानसभा चुनावों के लिए घोषणापत्र जारी नहीं किया है।

गडकरी ने कहा कि सत्ता में आने पर उनकी सरकार सौर उर्जा के उपयोग से हर घर को बिजलीघर में बदल देगी।

उन्हांेने कहा कि केन्द्र सरकार की 30 प्रतिशत की सब्सिडी के बाद दिल्ली सरकार सौर उर्जा के उपयोग में आने वाले उपकरणों पर 30 प्रतिशत की अतिरिक्त सब्सिडी देगी।

गडकरी ने कहा कि सभी सरकारी इमारतों को 2015 तक सौर उर्जा का उपयोग करने में सक्षम होना होगा।

भाजपा का इरादा सौर पैनल के उत्पादन, हार्डवेयर, नैनोटेक्नोलाजी और बायोटेक्नोलाजी जैसे क्षेत्रों को बढावा देकर 50 हजार नई नौकरियां पैदा करने का है।

संबंधित पोस्ट

Oil Price Surge
अंतरराष्ट्रीय

‘वेनेजुएला हमारा पुराना ऊर्जा साझेदार’

February 6, 2026 9:22 AM IST