IT शेयरों में कोहराम: AI के बढ़ते प्रभाव से हिला निवेशकों का भरोसा, एक हफ्ते में डूबे ₹6.4 लाख करोड़NBFCs के लिए RBI की बड़ी राहत: ₹1000 करोड़ से कम संपत्ति वाली कंपनियों को पंजीकरण से मिलेगी छूटRBI Monetary Policy: रीपो रेट 5.25% पर बरकरार, नई GDP सीरीज आने तक ‘तटस्थ’ रहेगा रुखट्रंप ने फिर किया दावा: मैंने रुकवाया भारत-पाकिस्तान के बीच ‘परमाणु युद्ध’, एक दिन में दो बार दोहरायाइस्लामाबाद में बड़ा आत्मघाती हमला: नमाज के दौरान शिया मस्जिद में विस्फोट, 31 की मौतखरगे का तीखा हमला: पीएम के 97 मिनट के भाषण में कोई तथ्य नहीं, सवालों से भाग रही है सरकारलोक सभा में गतिरोध बरकरार: चीन का मुद्दा व सांसदों के निलंबन पर अड़ा विपक्ष, बजट चर्चा में भी बाधाडिजिटल धोखाधड़ी पर RBI का ऐतिहासिक फैसला: अब पीड़ितों को मिलेगा ₹25,000 तक का मुआवजाPariksha Pe Charcha 2026: PM मोदी ने छात्रों को दी सलाह- नंबर नहीं, स्किल व बेहतर जीवन पर दें ध्याननागालैंड में क्षेत्रीय प्राधिकरण के गठन को मिली त्रिपक्षीय मंजूरी, PM मोदी ने बताया ‘ऐतिहासिक’
अन्य समाचार पेड न्यूज के एक लाख रूपए जुडंे़गे दलों और प्रत्याशियों के खाते में
'

पेड न्यूज के एक लाख रूपए जुडंे़गे दलों और प्रत्याशियों के खाते में

PTI

- November,20 2013 2:43 PM IST

चुनाव आयोग द्वारा पेड न्यूज को रोकने के लिए जिला स्तर पर गठित मीडिया प्रमाणन एवं अनुवीक्षण समिति :एमसीएमसी: के अध्यक्ष एवं रायगढ़ जिले के कलेक्टर मुकेश बंसल द्वारा पारित आदेश में कहा गया है कि नामांकन दाखिल करने के पूर्व सात समाचारों के व्यय 69 हजार रूपए को भाजपा एवं कांग्रेस के खाते में तथा नामांकन दाखिल करने के बाद के दो समाचारों के व्यय 35 हजार रूपए को भाजपा प्रत्याशी के खाते में जोड़ा गया है।

आदेश के अनुसार भारतीय जनता पार्टी के खाते में 66 हजार 80 रूपए और कांगे्रस के खाते में दो हजार 510 रूपए और भारतीय जनता पार्टी के रायगढ़ विधानसभा के प्रत्याशी रोशन लाल अग्रवाल के खाते में 35 हजार 322 रूपए जोड़ने का कहा गया है।

समिति के एक अशासकीय सदस्य ने बताया कि रायगढ़ विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के प्रत्याशी रोशन लाल अग्रवाल और कांग्रेस के प्रत्याशी शक्राजीत नायक के पक्ष में रायगढ़ से प्रकाशित चार हिंदी दैनिक केलो प्रवाह, जनकर्म, इस्पात टाइम्स और कां्रतिकारी संकेत में प्रकाशित सभी नौ समाचारों को समिति ने पेड न्यूज माना है।

उन्होंने बताया कि नौ समाचारों में से चार समाचार एक ही प्रत्याशी के समर्थन में विग्यापन की तर्ज पर विग्यप्ति थी जिसे चारो अखबारों ने एक जैसा छापा था और एक अखबार ने तो एक प्रत्याशी के प्रिंटेड पर्चे को यथावत बाक्स समाचार के रूप में छापा था। चार समाचार अलग अलग थे जिसे समिति ने सुनवाई का अवसर देकर कार्यवाही की है।

भाषा सं संजीव

नननन

संबंधित पोस्ट

Oil Price Surge
अंतरराष्ट्रीय

‘वेनेजुएला हमारा पुराना ऊर्जा साझेदार’

February 6, 2026 9:22 AM IST