गोस्वामी का टखना मुड़ गया था। घोष ने अंडर 25 में शानदार प्रदर्शन से बंगाल चयनकर्ताओं को प्रभावित किया जिन्होंने उन्हें टीम में चुना है।
बंगाल को पिछले मैच में मध्यप्रदेश के खिलाफ पहली पारी की बढ़त गंवाने से एक अंक से संतोष करना पड़ा था, उसके तीन मैचों में पांच अंक हैं।
सौराष्ट्र की टीम के तीन मैचों में 11 अंक हैं और उसकी टीम का बल्लेबाजी क्रम भारत के तीसरे नंबर के खिलाड़ी चेतेश्वर पुजारा की वापसी से मजबूत होगा।
बंगाल की टीम इस प्रकार है।
लक्ष्मी रतन शुक्ला :कप्तान:, रिद्धिमान साहा :विकेटकीपर:, अरिंधम दास, रोहन बनर्जी, अनुष्टुप मजूमदार, संदीपन दास, शुभमय दास, सौरव सरकार, सौराशीष लाहिड़ी, शिब शंकर पॉल, अशोक डिंडा, अर्नब नंदी, इरेश सक्सेना, कौशिक घोष और मोनोजीत घोष।