IT शेयरों में कोहराम: AI के बढ़ते प्रभाव से हिला निवेशकों का भरोसा, एक हफ्ते में डूबे ₹6.4 लाख करोड़NBFCs के लिए RBI की बड़ी राहत: ₹1000 करोड़ से कम संपत्ति वाली कंपनियों को पंजीकरण से मिलेगी छूटRBI Monetary Policy: रीपो रेट 5.25% पर बरकरार, नई GDP सीरीज आने तक ‘तटस्थ’ रहेगा रुखट्रंप ने फिर किया दावा: मैंने रुकवाया भारत-पाकिस्तान के बीच ‘परमाणु युद्ध’, एक दिन में दो बार दोहरायाइस्लामाबाद में बड़ा आत्मघाती हमला: नमाज के दौरान शिया मस्जिद में विस्फोट, 31 की मौतखरगे का तीखा हमला: पीएम के 97 मिनट के भाषण में कोई तथ्य नहीं, सवालों से भाग रही है सरकारलोक सभा में गतिरोध बरकरार: चीन का मुद्दा व सांसदों के निलंबन पर अड़ा विपक्ष, बजट चर्चा में भी बाधाडिजिटल धोखाधड़ी पर RBI का ऐतिहासिक फैसला: अब पीड़ितों को मिलेगा ₹25,000 तक का मुआवजाPariksha Pe Charcha 2026: PM मोदी ने छात्रों को दी सलाह- नंबर नहीं, स्किल व बेहतर जीवन पर दें ध्याननागालैंड में क्षेत्रीय प्राधिकरण के गठन को मिली त्रिपक्षीय मंजूरी, PM मोदी ने बताया ‘ऐतिहासिक’
अन्य समाचार ठाणे में लोगों को निकाले जाने के मिनटोंं बाद इमारत गिरी
'

ठाणे में लोगों को निकाले जाने के मिनटोंं बाद इमारत गिरी

PTI

- November,18 2013 8:33 PM IST

ठाणे नगर निगम :टीएमसी: के अधिकारियों के अनुसार इमारत आज तड़के गिर गयी। इमारत के गिरने से एक महिला घायल हो गयी।

कल रात दो बजे 32 साल पुरानी अन्नपूर्णा इमारत में रहने वाले कुछ लोगों ने इमारत में बड़ी दरारें देखीं। ये लोग एक विवाह समारोह में शामिल होकर लौटे थे।

इमारत को तत्काल खाली करा लिया गया और इसके कुछ ही समय बाद इमारत गिर गयी। इमारत में 24 लोग रह रहे थे।

टीएमसी के आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ ने बताया कि घटना में कंचन गोगले :24: नाम की एक महिला पुलिस कांस्टेबल को हल्की चोटें आयीं। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण ने घटनास्थल का दौरा किया और प्रभावित परिवारों को वित्तीय मदद देने का भरोसा दिया।

भाषा

11182014 दि

नननन

संबंधित पोस्ट

Oil Price Surge
अंतरराष्ट्रीय

‘वेनेजुएला हमारा पुराना ऊर्जा साझेदार’

February 6, 2026 9:22 AM IST