IT शेयरों में कोहराम: AI के बढ़ते प्रभाव से हिला निवेशकों का भरोसा, एक हफ्ते में डूबे ₹6.4 लाख करोड़NBFCs के लिए RBI की बड़ी राहत: ₹1000 करोड़ से कम संपत्ति वाली कंपनियों को पंजीकरण से मिलेगी छूटRBI Monetary Policy: रीपो रेट 5.25% पर बरकरार, नई GDP सीरीज आने तक ‘तटस्थ’ रहेगा रुखट्रंप ने फिर किया दावा: मैंने रुकवाया भारत-पाकिस्तान के बीच ‘परमाणु युद्ध’, एक दिन में दो बार दोहरायाइस्लामाबाद में बड़ा आत्मघाती हमला: नमाज के दौरान शिया मस्जिद में विस्फोट, 31 की मौतखरगे का तीखा हमला: पीएम के 97 मिनट के भाषण में कोई तथ्य नहीं, सवालों से भाग रही है सरकारलोक सभा में गतिरोध बरकरार: चीन का मुद्दा व सांसदों के निलंबन पर अड़ा विपक्ष, बजट चर्चा में भी बाधाडिजिटल धोखाधड़ी पर RBI का ऐतिहासिक फैसला: अब पीड़ितों को मिलेगा ₹25,000 तक का मुआवजाPariksha Pe Charcha 2026: PM मोदी ने छात्रों को दी सलाह- नंबर नहीं, स्किल व बेहतर जीवन पर दें ध्याननागालैंड में क्षेत्रीय प्राधिकरण के गठन को मिली त्रिपक्षीय मंजूरी, PM मोदी ने बताया ‘ऐतिहासिक’
अन्य समाचार ऑस्ट्रेलियाई प्रतियोगिता के अंतिम दौर में पहुंचा भारतीय छात्र
'

ऑस्ट्रेलियाई प्रतियोगिता के अंतिम दौर में पहुंचा भारतीय छात्र

PTI

- November,18 2013 8:03 PM IST

नयी दिल्ली, 18 नवंबर :भाषा: आईआईटी दिल्ली के छात्र कुमार उत्तम ने ऑस्ट्रेलिया ट्रेड कमीशन :ऑस्ट्रेड: की एक प्रतियोगिता के अंतिम दौर में जगह बनायी है। इसके साथ ही उसे पुरस्कार में दो हफ्ते की ऑस्ट्रेलिया की एक शैक्षणिक यात्रा का अवसर मिला है और प्रतियोगिता जीतने पर उसे ऑस्ट्रेलिया में एक साल के लिय सभी खर्चों सहित पढ़ाई का मौका मिल सकता है।

ऑस्ट्रेलिया की विदेश रिपीट विदेश मंत्री जूली बिशप ने उत्तम से मुलाकात की। इस दौरान उत्तम ने उन्हें पर्यावरण अनुकूल चीजों के विकास से जुड़े अध्ययन को लेकर अपनी रूचि के बारे में बताया। अपनी इसी परियोजना के लिए उत्तम ने विन योर फ्यूचर अनलिमिटेड प्रतियोगिता के अंतिम दौर में जगह बनायी है।

हरियाणा के महेन्द्रगढ़ जिले के रहने वाले उत्तम के पिता किराने की दुकान चलाते हैं। उत्तम आईआईटी दिल्ली से टेक्सटाइल टेक्नोलॉजी में बी.टेक की पढ़ाई कर रहा है।

ऑस्ट्रेलियाई दूतावास के अधिकारियों ने बताया कि उत्तम प्रतियोगिता के अंतिम दौर में जगह बनाने वाले सात प्रतिभागियों में शामिल है। प्रतियोगिता में जीतने वाले प्रतिभागी को पुरस्कार में एक साल ऑस्ट्रेलिया में अध्ययन, रहन सहन, विमान यात्रा, स्वास्थ्य बीमा, 15,000 ऑस्ट्रेलियाई डॉलर का वजीफा और एक इंटर्नशिप मिलेगी।

भारत का दौरा कर रही बिशप और ट्रेड कमीशनर टॉम काल्डर ने उत्तम को बधाई दी।

संबंधित पोस्ट

Oil Price Surge
अंतरराष्ट्रीय

‘वेनेजुएला हमारा पुराना ऊर्जा साझेदार’

February 6, 2026 9:22 AM IST