IT शेयरों में कोहराम: AI के बढ़ते प्रभाव से हिला निवेशकों का भरोसा, एक हफ्ते में डूबे ₹6.4 लाख करोड़NBFCs के लिए RBI की बड़ी राहत: ₹1000 करोड़ से कम संपत्ति वाली कंपनियों को पंजीकरण से मिलेगी छूटRBI Monetary Policy: रीपो रेट 5.25% पर बरकरार, नई GDP सीरीज आने तक ‘तटस्थ’ रहेगा रुखट्रंप ने फिर किया दावा: मैंने रुकवाया भारत-पाकिस्तान के बीच ‘परमाणु युद्ध’, एक दिन में दो बार दोहरायाइस्लामाबाद में बड़ा आत्मघाती हमला: नमाज के दौरान शिया मस्जिद में विस्फोट, 31 की मौतखरगे का तीखा हमला: पीएम के 97 मिनट के भाषण में कोई तथ्य नहीं, सवालों से भाग रही है सरकारलोक सभा में गतिरोध बरकरार: चीन का मुद्दा व सांसदों के निलंबन पर अड़ा विपक्ष, बजट चर्चा में भी बाधाडिजिटल धोखाधड़ी पर RBI का ऐतिहासिक फैसला: अब पीड़ितों को मिलेगा ₹25,000 तक का मुआवजाPariksha Pe Charcha 2026: PM मोदी ने छात्रों को दी सलाह- नंबर नहीं, स्किल व बेहतर जीवन पर दें ध्याननागालैंड में क्षेत्रीय प्राधिकरण के गठन को मिली त्रिपक्षीय मंजूरी, PM मोदी ने बताया ‘ऐतिहासिक’
अन्य समाचार राजस्थान ने सेना पर बढ़त बनाई
'

राजस्थान ने सेना पर बढ़त बनाई

PTI

- November,16 2013 6:43 PM IST

बिष्ट ने 344 गेंद में सात चौकों और एक छक्के से 107 रन की नाबाद पारी खेलने के अलावा बिश्नोई :112: के साथ तीसरे विकेट के लिए 210 रन की साझेदारी भी की।

सेना ने पहली पारी में 325 रन बनाए थे और इस तरह राजस्थान की टीम अब तक 20 रन की बढ़त हासिल कर चुकी है जबकि उसके सात विकेट शेष हैं। कल मैच का अंतिम दिन होने के कारण राजस्थान की यह बढ़त अहम साबित हो सकती है।

राजस्थान की टीम आज दो विकेट पर 131 रन से आगे खेलने उतरी। बिष्ट और बिश्नोई दोनों ने 16....16 रन से अपनी पारी को आगे बढ़ाया और शतक पूरे किए।

सूरज यादव ने बिश्नाई को विकेटकीपर नकुल वर्मा के हाथों कैच कराके इस साझेदारी को तोड़ा। उन्होंने 267 गेंद की अपनी पारी में 13 चौके और एक छक्का मारा।

दिन का खेल खत्म होने पर अशोक मेनारिया चार रन बनाकर बिष्ट का साथ निभा रहे थे।

राजस्थान ने हालांकि लगातार दूसरे दिन बेहद धीमी बल्लेबाजी की। टीम ने आज सिर्फ 214 रन जोड़े जबकि उसका सिर्फ एक विकेट गिरा।

संबंधित पोस्ट

Oil Price Surge
अंतरराष्ट्रीय

‘वेनेजुएला हमारा पुराना ऊर्जा साझेदार’

February 6, 2026 9:22 AM IST