पुलिस ने बताया कि पीडि़ता ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि बीती रात वह घर में अकेले थे, तभी उसके पूर्व पति के चार दोस्त आ धमके और फिर चाकू का भय दिखाकर उसके साथ बलात्कार किया।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि उन लोगों ने उसे इस घटना के बारे में किसी को कुछ भी बताने पर जान से मार डालने की धमकी दी और फिर भाग गए।
महिला ने अपने प्रथम पति और दो बच्चों को छह ...सात महीने पहले छोड़ दिया था और वह इलाके में किसी दूसरे व्यक्ति के साथ रह रही थी जिसे उसने अपना दूसरा पति बताया है।
पुलिस ने एक मामला दर्ज कर लिया है और मेडिकल जांच में बलात्कार की पुष्टि होने के बाद तलाशी शुरू कर दी है।
छानबीन के दौरान पुलिस ने आरोपियों का ठिकाना मध्यप्रदेश में होने का पता लगाया है। उन्हें गिरफ्तार करने के लिए आगे की जांच जारी है।