धन लेकर रेलवे में नौकरी देने के कांड में चार मई को हुई महेश कुमार की गिरफ्तारी के बाद से ही यह पद खाली था । महेश कुमार को बाद में जमानत मिल गयी ।
अभी तक सदस्य :स्टाफ: की अतिरिक्त जिम्मेदारी सदस्य :अभियांत्रिकी: सुबोध जैन संभाल रहे थे ।
उत्तरी-पूर्वी रेलवे के इज्जतनगर संभाग के संभागीय रेलवे प्रबंधक और दक्षिण मध्य रेलवे में कंट्रोलर ऑफ स्टोर्स सहित मित्तल कई महत्वपूर्ण पदों पर रह चुके हैं । उन्होंने अमेरिका और फ्रांस में प्रशिक्षण भी लिया है ।
भाषा