करीब सौ ऑटो चालकों ने छतरपुर मेट्रो स्टेशन से हौज खास स्थित दक्षिण जिला पुलिस उपायुक्त कार्यालय तक मार्च किया और इसमें शामिल सिपाहियों की तुरंत गिरफ्तारी की मांग की । उन्होंने नेब सराय थाने के एसएचओ के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की भी मांग की ।
आंदोलनकारी चालकों ने दावा किया कि महानगर में पुलिसकर्मियों द्वारा लगातार इस तरह की उगाही हो रही है और अगर उनकी मांगें नहीं मानी जातीं तो वे हड़ताल करेंगे ।