देश की सबसे बड़ी इस्पात विनिर्माता ने 2012-13 की इसी तिमाही मंे 543.11 करोड़ रपये का शुद्ध लाभ कमाया था। बंबई शेयर बाजार को भेजी सूचना मंे कंपनी ने कहा है कि मौजूदा तिमाही-छमाही मंे विदेशी आपूर्तिकर्ताआंे द्वारा अनुबंधित कोकिंग कोल की पूरी आपूर्ति नहीं किए जाने की वजह से उसे 1,056.26 करोड़ रपये की क्षतिपूर्ति राशि मिली है। कंपनी ने इस राशि को अप्रत्याशित लाभ करार दिया है।
हालांकि, अप्रत्याशित लाभ को छोड़ दिया जाए तो तिमाही के दौरान कंपनी की बिक्री मंे मामूली इजाफा ही हुआ है। वहीं उसकी खर्च तथा वित्त की लागत बढ़ी है तथा अन्य आमदनी घटी है।
तिमाही के दौरान सेल की कुल आय 11,535.51 करोड़ रपये रही, जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही के 10,815.56 करोड़ रपये से 6.66 प्रतिशत अधिक है। तिमाही मंे कंपनी का कुल खर्च 11,067.42 करोड़ रपये रहा, जो उसकी कुल आमदनी का 96 फीसद बैठता है।
पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही मंे कंपनी का खर्च 10,113.63 करोड़ रपये रहा था जो कुल आमदनी 10,815.56 करोड़ रपये का 93.51 प्रतिशत बैठता है।
तिमाही के दौरान कंपनी की वित्त लागत 16 फीसद बढ़कर 216.48 करोड़ रपये पर पहुंच गई, वहीं उसकी अन्य आय 33 फीसद से अधिक घटकर 152.71 करोड़ रपये रह गई। कंपनी का कर भुगतान भी तिमाही के दौरान 13 प्रतिशत से अधिक घटकर 212 करोड़ रपये रह गया।
बंबई शेयर बाजार मंे सेल का शेयर आज 1.82 प्रतिशत घटकर 64.85 रपये रह गया।
भाषा अजय