रवि का स्वागत करते हुए न्यू साउथ वेल्स के प्रमुख ने कहा प्रांत के लिए इस समारोह का उद्घाटन करना बड़े सम्मान की बात है जिससे करोड़ों डालर की आय होने की उम्मीद है।
आस्ट्रेलिया में इस तरह का पहला समारोह है जो विदेश में रहने वाले भारतीय समुदाय का भारत के विकास में योगदान का जश्न है।
ओफैरेल ने रवि के साथ सिडनी कन्वेंशन एंड एक्जिबिशन सेंटर में दीप जला कर सम्मेलन का उद्घाटन किया।
क्षेत्रीय प्रवासी भारतीय दिवस का आयोजन भारतीय उच्चायोग और प्रवासी भारतीय मामलों का मंत्रालय करता है।