मध्य फिलिपीन 315 किलोमीटर प्रति घंटे वाली तूफानी हवाओं की चपेट में आ गया। तेज हवाओं के साथ ही तटीय शहरों में पानी भर गया।
आधिकारिक तौर पर मृतकों की संख्या 138 हो चुकी है। फिलीपीन रेडक्रॉस महासचिव ग्वेनदोलिन पांग ने कहा कि तूफान में 1,200 लोगों के मरने की आशंका है।
संयुक्त राष्ट्र आपदा आकलन समन्वय टीम के प्रमुख सेबेस्टियन रोडेस स्टांप ने कहा कि व्यापक पैमाने पर तबाही हुयी है। कार तिनके की तरह उड़ गयी और हर जगह मलबे का ढेर लग गया है।
बचावकर्मी प्रभावित इलाकों में पहुंचने और संपर्क साधने की कोशिश कर रहे हैं। प्रशासन ने कहा है कि कितने लोगों की जान गयी है इसके बारे में अभी पूरी जानकारी देने में वह सक्षम नहीं है।