पूर्व टेस्ट सलामी बल्लेबाज नायक ने आज कहा, यह पिछले साल इंग्लैंड के खिलाफ मुकाबले की तरह स्क्वायर टर्नर नहीं होगी। लेकिन यह 2011 में वेस्टइंडीज के खिलाफ हुए मुकाबले की तरह बर्ताव करेगी, जो उछाल के साथ धीमे टर्न लेने वाली थी।
नायक ने सचिन तेंदुलकर के 200वें और विदाई टेस्ट की पिच के बार में कहा, हमने चार दिन पहले ही इसके लिये तैयारी शुरू कर दी थी।