वाटसन को आस्ट्रेलिया के हाल के भारत दौरे के दौरान बायें पैर की मांसपेशियों में खिंचाव आ गया था जिसके कारण उनके 21 नवंबर से ब्रिसबेन में होने वाले पहले टेस्ट में खेलने को लेकर संदेह पैदा हो गया था।
लेकिन लीमैन ने कहा कि वाटसन ने अच्छी प्रगति की है और वह गाबा में खेलने की राह पर है।
लीमैन ने कहा, शेन के चोट से उबरने पर हमारी मेडिकल टीम ने जो रिपोर्ट दी है वह अच्छी है।
उन्होंने कहा, वह अच्छी प्रगति कर रहा है और उपचार पर अच्छी प्रतिक्रिया दे रहा है। अगर ऐसा ही जारी रहा तो हमें भरोसा है कि वह पहले टेस्ट के लिए फिट हो जाएगा।
लीमैन ने हालांकि कहा कि वाटसन इस हफ्ते क्वीन्सलैंड के खिलाफ होने वाले न्यू साउथ वेल्स के शेफील्ड शील्ड मैच में हिस्सा नहीं ले पाएगा।