IT शेयरों में कोहराम: AI के बढ़ते प्रभाव से हिला निवेशकों का भरोसा, एक हफ्ते में डूबे ₹6.4 लाख करोड़NBFCs के लिए RBI की बड़ी राहत: ₹1000 करोड़ से कम संपत्ति वाली कंपनियों को पंजीकरण से मिलेगी छूटRBI Monetary Policy: रीपो रेट 5.25% पर बरकरार, नई GDP सीरीज आने तक ‘तटस्थ’ रहेगा रुखट्रंप ने फिर किया दावा: मैंने रुकवाया भारत-पाकिस्तान के बीच ‘परमाणु युद्ध’, एक दिन में दो बार दोहरायाइस्लामाबाद में बड़ा आत्मघाती हमला: नमाज के दौरान शिया मस्जिद में विस्फोट, 31 की मौतखरगे का तीखा हमला: पीएम के 97 मिनट के भाषण में कोई तथ्य नहीं, सवालों से भाग रही है सरकारलोक सभा में गतिरोध बरकरार: चीन का मुद्दा व सांसदों के निलंबन पर अड़ा विपक्ष, बजट चर्चा में भी बाधाडिजिटल धोखाधड़ी पर RBI का ऐतिहासिक फैसला: अब पीड़ितों को मिलेगा ₹25,000 तक का मुआवजाPariksha Pe Charcha 2026: PM मोदी ने छात्रों को दी सलाह- नंबर नहीं, स्किल व बेहतर जीवन पर दें ध्याननागालैंड में क्षेत्रीय प्राधिकरण के गठन को मिली त्रिपक्षीय मंजूरी, PM मोदी ने बताया ‘ऐतिहासिक’
अन्य समाचार अमेरिका के प्रांतीय और स्थानीय चुनावों में भारतीय मूल के 5 लोग जीते
'

अमेरिका के प्रांतीय और स्थानीय चुनावों में भारतीय मूल के 5 लोग जीते

PTI

- November,08 2013 6:03 PM IST

न्यू जर्सी प्रांत की एसेंबली के चुनाव में भारतीय मूल के राज मुखर्जी :29: निर्वाचित हुए हैं। जर्सी सिटी के पूर्व उप मेयर राज ने न्यू जर्सी के 33वें लेजिस्लेटिव डिस्टि्रक से जीत हासिल की है।

पहली बार में ही डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार के तौर पर जीत हासिल की। उन्होंने जून में हुए प्राथमिक चुनाव में 36 अंकों के अंतर से जीत दर्ज की थी।

वैसे न्यूजी जर्सी की एसेंबली में भारतीय मूल उपेंद्र चिवकुला काफी पहले से सदस्य हैं। नेल्लोर में पैदा हुए चिवकुला साल 2002 से एसेंबली की सदस्यता को कायम रखे हुए हैं।

न्यू जर्सी में चार फीसदी से अधिक आबादी दक्षिण एशियाई लोगों की है। इस प्रांत की कुल आबादी करीब 90 लाख है।

न्यू हैम्पशायर में 52 साल की डेमोक्रेट उम्मीदवार लता मंगीपुदी ने विशेष प्रांतीय प्रतिनिधि के चुनाव में अपने प्रतिद्वंद्वी पीटर सिल्वा को 18 अंकों के अंतर से पराजित किया।

न्यू जर्सी की एडिसन नगर निकाय की एक सीट पर जीत दर्ज की है। 36 वर्षीय सपना एडिसन शिक्षा बोर्ड के साथ साल 2011 से काम कर रही हैं। वह पेशे से वकील हैं।

उत्तरी कैरोलिना में मोरिसविले सिटी काउंसिल के चुनाव में भारतीय मूल के स्टीव राव ने अपनी सीट बरकरार रखी है।

संबंधित पोस्ट

Oil Price Surge
अंतरराष्ट्रीय

‘वेनेजुएला हमारा पुराना ऊर्जा साझेदार’

February 6, 2026 9:22 AM IST