सहकारी समितियों के रजिस्ट्रार पवन गोयल ने आज यहां बताया कि रिण राहत योजना के अपात्र किसानों को कुछ केन्द्रीय सहकारी बैकों द्वारा दी गई राहत राशि को
वसूल कर वापस जमा कराने का निर्णय किया गया था। राज्य के उदयपुर भरतपुर, अजमेर, भीलवाडा, जैसलमेर केन्द्रीय सहकारी बैक द्वारा इस तरह के कुछ अपात्र रिणियों चिन्हित राशि अब नाबार्ड में जमा करा दी गई है।
उन्होंने बताया कि अब नाबार्ड ने राज्य सहकारी बैक की 151 करोड 57 लाख रुपये के पुनर्भरण राशि जारी कर दी है। गोयल ने बताया कि राज्य में रबी के लिये फसली
सहकारी रिण वितरण जारी है ओैर उस पर किसी तरह का विपरीत प्रभाव नहीं पड रहा है।
भाषा अनिल
नननन