पुलिस ने बताया कि मुख्य विपक्षी दल बांग्लादेशी नेशनलिस्ट पार्टी :बीएनपी: और इसके दक्षिणपंथी सहयोगी जमात-ए-इस्लामी के समर्थकों ने उत्तरी जमालपुर में प्रतिद्वंद्वी पार्टी के एक समर्थक की चाकू मार कर हत्या कर दी।
उन्होंने बताया कि चटगांव में, एक ट्रक चालक की मौत प्रदर्शनकारियौंं द्वारा पत्थर फेंके जाने के चलते उसके वाहन के पलटने के कारण हुयी।
राजधानी ढाका में प्रदर्शनकारियों ने सत्तारूढ़ अवामी लीग के कार्यालय में आग लगा दी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि प्रदर्शनकारियों ने कुछ बम भी फेंके और हड़ताल के समर्थन में नारे भी लगाए।
उन्होंने ढाका और नजदीकी इलाकों में कम से कम छह वाहनों में आग लगा दी और तोड़-फोड़ की। खबरों में बताया गया है कि पूरे शहर में कम से कम सात बम विस्फोट हुये हैं।
ढाका में आज एक सचल अदालत ने तीन प्रदर्शनकारियों को विस्फोटक पदार्थ रखने के आरोप में छह महीने जेल की सजा सुनाई।
बांग्लादेश के अन्य भागों से भी संघर्ष, विस्फोट और उत्पात मचाए जाने की खबरें मिली हैं।
भाषा