प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि शरीफ ने निर्देश दिया है कि तालिबान से बातचीत में तरक्की के सिलसिले में सभी राजनीतिक दलों को विश्वास में लिया जाए।
हालंाकि इस बयान में वार्ता में सरकार द्वारा हासिल की गयी प्रगति का ब्यौरा नहीं दिया गया है।
शरीफ ने जून में प्रधानमंत्री बनने के तुरत बाद कहा था कि उनकी सरकार पाकिस्तान में हिंसा खत्म करने के लिए तालिबान एवं अन्य आतंकवादी संगठनों के साथ बातचीत करेगी।
शरीफ ने कहा कि सभी राजनीतिक दलों ने सर्वदलीय बैठक के माध्यम से सरकार को तालिबान के साथ बातचीत के लिए अधिकृत किया था।
तहरीक ए तालिबान पाकिस्तान के साथ बातचीत का विषय वाश्ंिागटन में शरीफ और अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के बीच भेंट के दौरान उठा था।
भाषा